'INDIA' के दल ईवीएम के नहीं बल्कि उसके साथ होने वाली छेड़छाड़ के खिलाफ हैं: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, "19 दिसंबर 2023 को दिल्ली में हुई 'INDIA' की बैठक में सभी दलों ने कहा कि 'हम ईवीएम के खिलाफ नहीं हैं'।" उन्होंने कहा कि 'INDIA' के दल ईवीएम के साथ होने वाली छेड़छाड़ के खिलाफ हैं। बकौल जयराम, वे पेपर बैलेट पर जाने को नहीं कह रहे हैं।