अगले 2 महीने में करेंगे 5 रैलियां, राष्ट्रपति से भी मिलेंगे; 'वोट चोरी' पर INDIA गठबंधन का एलान
INDIA गठबंधन ने SIR विवाद और 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर 2-8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' और अगले 2 महीने में 5 बड़ी रैलियां करने का एलान किया है। इंडिया गठबंधन अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के लिए इजाज़त लेगी और उनके सामने अपनी मांगें भी रखेगी।