संसद के सेंट्रल हॉल में राहुल समेत विपक्षी सांसदों की बैठक, राष्ट्रपति भवन जाएंगे MPs
इंडिया ब्लॉक में शामिल करीब 10 पार्टियों के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलने के लिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी सांसद इस बैठक के दौरान राष्ट्रपति के सामने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग रखेंगे। इसके अलावा एसआईआर का मुद्दा भी सामने होगा। इससे पहले दिल्ली के सेंट्रल हॉल में विपक्षी सांसदों की बैठक हुई।