'INDIA' गठबंधन के नेताओं ने मिठाई खाकर मनाया राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का जश्न

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद शशि थरूर, आरजेडी नेता मनोज झा, टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन समेत 'INDIA' गठबंधन के नेताओं ने मिठाई खाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का जश्न मनाया है। कांग्रेस ने इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। खरगे ने कहा, "यह स्वागत योग्य कदम है।"

Load More