'INDIA' गठबंधन में औरंगज़ेब की आत्मा घुस गई है, जीतने पर जज़िया कर लगाएंगे: यूपी के सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 'INDIA' गठबंधन के अंदर औरंगज़ेब की आत्मा घुस चुकी है और अगर 'INDIA' वाले जीत गए तो वे लोग देश में जज़िया कर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि 'INDIA' गठबंधन राम विरोधी है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सबसे ज़्यादा अपमान भी कांग्रेस ने ही किया है।