'INDIA' गठबंधन सत्ता में आया तो आरक्षण पर 50% की सीमा को उखाड़कर फेंक देगा: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कहा है, "अगर 'INDIA' गठबंधन केंद्र की सत्ता में आता है तो वह आरक्षण पर 50% की सीमा को उखाड़कर फेंक देगा...यह कांग्रेस और 'INDIA' की गारंटी है।" उन्होंने कहा, "दलित और आदिवासी भाइयों के आरक्षण में कोई कमी नहीं आएगी। पिछड़ों का हक उन्हें मिलेगा।"