INDIA ब्लॉक ने राम मंदिर आंदोलन को हराया: राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फैज़ाबाद (यूपी) लोकसभा सीट को लेकर कहा है, "अयोध्या में बीजेपी को हराकर INDIA ब्लॉक ने राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है जिसे बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शुरू किया था।" गौरतलब है, फैज़ाबाद सीट में अयोध्या भी शामिल है और वहां से सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की है।