'INDIA' ब्लॉक के सत्ता में आने पर गरीबों को 10 किलो निशुल्क राशन देंगे: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अगर 'INDIA' ब्लॉक सत्ता में आता है तो गरीबों को हर महीने 10 किलोग्राम निशुल्क राशन दिया जाएगा। खरगे ने कहा, "मैं गारंटी के साथ कह रहा हूं क्योंकि हम कर्नाटक समेत कई राज्यों में ऐसा कर चुके हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस 'खाद्य सुरक्षा कानून' लेकर आई, बीजेपी ने कुछ नहीं किया।"