INDIA ब्लॉक के सदस्य भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं: रामदास अठावले
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है जो गर्व की बात है।" उन्होंने कहा, "सहयोगी दल सरकार का समर्थन कर रहे हैं। सीटें कम हैं लेकिन स्पष्ट जनादेश है।" अठावले ने कहा, "INDIA ब्लॉक के सदस्य भी हमारे (एनडीए) साथ आ सकते हैं।"