'INDIA' मुंबई बैठक में कर सकता है संयोजकों की नियुक्ति व गठबंधन के लोगो का अनावरण
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में तीसरी बैठक आयोजित कर रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, इस बैठक के अंत में गठबंधन अपने लोगो का अनावरण कर सकता है क्योंकि सभी सदस्य दलों के चुनाव चिह्न अलग हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी बैठक में संयोजकों की नियुक्ति और गठबंधन के ढांचे को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।