वैनिश कुमार जी आप कब वैनिश होंगे; INDIA ब्लॉक रैली में बरसीं ममता बनर्जी
INDIA गठबंधन की रैली में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुख्य चुनावआयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'वैनिश कुमार' कहकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ''वैनिश कुमार जी आप कब वैनिश होंगे?'' ममता ने बंगाल को SIR का पीड़ित बताया और बीजेपी पर मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने का आरोप लगाया। विपक्षी नेताओं ने कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला।