'INDIA' सत्ता में आई तो एलपीजी सिलिंडर ₹500 सस्ता किया जाएगा: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में शनिवार को एक जनसभा के दौरान कहा, "अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अगर 'INDIA' सत्ता में आई तो एलपीजी सिलिंडर ₹500 सस्ता किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "धूपगुड़ी के उपचुनाव में अगर टीएमसी की जीत होगी तो 31 दिसंबर तक क्षेत्र को अलग उपमंडल घोषित किया जाएगा।"