'इंडियन आइडल 17' में नए टैलेंट की जगह होगी पुराने धुरंधरों की भिड़ंत
'इंडियन आइडल' सीज़न 17 इस बार 'लेजेंड्स रिटर्न' फॉर्मेट में आएगा। 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस शो में पिछले 20 वर्षों के 12 चुनिंदा विनर्स और फाइनलिस्ट्स आपस में भिड़ेंगे। वहीं, हिमेश रेशमिया जज के रूप में वापसी करेंगे। इस सीज़न में अभिजीत सावंत, मोहम्मद दानिश, प्राजक्ता शुक्रे और सलमान अली सहित 12 गायक शामिल हैं।