₹1,879 करोड़ के घाटे में Indigo, फ्यूल खर्च और रुपए की कमजोरी ने बिगाड़ा खेल
IndiGo की पेरेंट InterGlobe Aviation को सितंबर तिमाही में ₹1,879-करोड़ का घाटा हुआ। हालांकि, यह पिछले साल के ₹2,582-करोड़ के घाटे से 27.2% कम है। कंपनी का रेवेन्यू 25.9% बढ़कर ₹23,364-करोड़ रहा लेकिन एविएशन फ्यूल की लागत 68.9% बढ़ी और रुपए की कमज़ोरी ने कमाई पर दबाव डाला। कंपनी ने महंगे ईंधन और भू-राजनीतिक अनिश्चितता को भी घाटे की वजह बताया।