पैसेंजर्स की जेब को झटका! फेस्टिव सीज़न में किराया बढ़ा सकती है इंडिगो
IndiGo के CEO विली वॉल्श ने कहा है कि ATF की बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए एयरलाइन हवाई किराए बढ़ा सकती है। जुलाई-सितंबर तिमाही में फ्यूल कॉस्ट 67% बढ़कर करीब $1 बिलियन हो गई। गौरतलब है कि कंपनी को 1,879 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है जो पिछले साल के घाटे से 27.2% कम है।