इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने गुरुवार को बताया कि ऐप करीब 10-वर्ष बाद पहली बार अपना लोगो बदल रहा है। नया लोगो आधा कर्सिव और आधा प्रिंट टाइपफेस वाला है। उन्होंने कहा कि यह अधिक क्लीन और मॉर्डन है और इसमें पुराने लोगो की झलक भी है। कई यूज़र्स ने मज़ाक में कहा कि यह 'Instagzam' जैसा दिखता है।