Instagram चलाने के लिए पड़ेगी KYC की ज़रूरत, नया नियम ला सकती है सरकार
Facebook, Instagram, Snapchat, X जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, गेमिंग और डेटिंग प्लैटफॉर्म के लिए सरकार KYC अनिवार्य कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक संसदीय समिति ने फर्ज़ी अकाउंट्स के ज़रिए हो रहे साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए यह प्रस्ताव दिया है। समिति ने गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय को अपने सुझाव भेजे हैं।