IOC का 2047 तक $1,000 अरब की कंपनी बनने का लक्ष्य है: चेयरमैन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा है कि आईओसी का 2047 तक $1,000 अरब डॉलर की कंपनी बनने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य भारत के 2047 तक $30,000 अरब की अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के अनुरूप है। बकौल वैद्य, कंपनी अपने विभिन्न कारोबार के ज़रिए लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर है।