IOCL में अप्रेंटिस के 405 पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में ट्रेड, टेक्नीशियन व ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 405 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर 26 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा बल्कि मेरिट आधार पर सेलेक्शन होगा। ज़रूरी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन में मिले नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।