आईफोन 16 सीरीज़ को सोमवार को 'इट्स ग्लोटाइम' इवेंट में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले आईफोन 15 के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ₹79,900 की कीमत वाला आईफोन 15 अब डिस्काउंट के साथ ₹69,999 पर मिल रहा है। वहीं, इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को कुछ टर्म्स ऐंड कंडीशंस को पूरा करना होगा।