iPhone 16 में AI के लिए Arm की चिप टेक्नोलॉजी का किया जाएगा इस्तेमाल: रिपोर्ट
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल का नया आईफोन सॉफ्टबैंक के स्वामित्व वाले 'आर्म' के V9 चिप डिज़ाइन पर आधारित ए18 चिप के साथ आएगा। यह आईफोन्स में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर लाने के एप्पल के प्रयासों का हिस्सा है। एप्पल द्वारा 9 सितंबर को 'इट्स ग्लोटाइम' इवेंट में चार आईफोन 16 मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।