iPhone 17 लॉन्च इवेंट में AirPods Pro 3 पेश कर सकती है एप्पल: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल 9 सितंबर को होने वाले इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ के साथ AirPods Pro 3 लॉन्च कर सकती है। मशहूर एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, नए ईयरबड्स में हार्ट-रेट मॉनिटरिंग सेंसर और नया H3 ऑडियो चिप मिलेगा जो साउंड क्वॉलिटी और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। बकौल रिपोर्ट, इसका चार्जिंग केस भी पहले से छोटा होगा।

Load More