iPhone 17 लॉन्च के बाद सैमसंग ने फोल्डेबल फोन न लाने के लिए Apple को किया ट्रोल
सैमसंग ने आईफोन 17 सीरीज़ और आईफोन एयर के लॉन्च के बाद फोल्डेबल फोन न लाने को लेकर एप्पल को ट्रोल किया है। सैमसंग ने 3 साल पुराने X पोस्ट को रीशेयर कर लिखा, "यकीन नहीं हो रहा कि यह अभी भी प्रासंगिक है।" पोस्ट में लिखा था, "जब यह फोल्ड हो जाए तो बता दीजिएगा।"