iPhone 18 के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17, कैसे ₹54,000 में खरीद सकते हैं?
एप्पल के 9 सितंबर के इवेंट से पहले आईफोन 17 की कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर काफी घट गई है। एप्पल इंडिया की वेबसाइट पर 256GB मॉडल ₹82,900 में लिस्ट है लेकिन एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत करीब ₹54,000 हो सकती है। वहीं, ₹1,34,900 वाला iPhone 17 Pro 256GB मॉडल करीब ₹75,810 में मिल सकता है।