कोलकाता नाइडर्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू मैच में अंगकृष रघुवंशी ने 25 गेंद में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। रघुवंशी डेब्यू मैच में 200 के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 18 साल 303 दिन की उम्र में हासिल की।