IPL 2024 की वजह से हार्दिक पंड्या नहीं बन पाए टी20I के कप्तान: रसेल अर्नोल्ड
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड ने कहा है कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या की बतौर कप्तान जैसी इमेज बनी शायद उसी वजह से बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान नहीं बनाया है। दरअसल, श्रीलंका दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।