IPL 2024: युजवेंद्र चहल के नाम हुआ अनचाहा दोहरा शतक
चहल के नाम एक अनचाहा शर्मनाक दोहरा शतक दर्ज हो गया। चहल आईपीएल इतिहास में 200 या उससे अधिक छक्के खाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। शनिवार को पंजाब के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ दो छक्के जड़े। पीयूष चावला आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। उनके खिलाफ आईपीएल में 211 छक्के लगे हैं।