आरसीबी ने रविवार को दिल्ली में डीसी को 6-विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही आरसीबी टूर्नामेंट की अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। डीसी ने 162/8 का स्कोर बनाया था और आरसीबी ने क्रुणाल पंड्या के 73*(47) और विराट कोहली के 51(47) रनों की बदौलत 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।