हैदराबाद में सोमवार को एसआरएच-डीसी का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। डीसी ने 133/7 का स्कोर बनाया था जिसके बाद बारिश के कारण खेल फिर से शुरू नहीं हो सका। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्ट होना पड़ा जिसके परिणामस्वरूप एसआरएच प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई। डीसी के अब 11 मैचों में 13 अंक हैं।