IPL 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए केकेआर के मोईन अली ने भारत आने से किया इनकार
17 मई से दोबारा शुरू हो रहे आईपीएल-2025 के बाकी बचे मैचों के लिए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और केकेआर के ऑल-राउंडर मोईन अली ने भारत लौटने से इनकार कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मोईन ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हटने का फैसला किया है। केकेआर के रोवमैन पॉवेल की भी भारत आने की स्थिति स्पष्ट नहीं है।