IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का हुआ समापन, 182 खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड ₹639.15 करोड़ हुए खर्च
जेद्दाह (सऊदी अरब) में आईपीएल 2025 का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। ऑक्शन में 10 आईपीएल फ्रैंचाइज़ी ने कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए रिकॉर्ड ₹639.15 करोड़ खर्च किए। 6 खिलाड़ियों को ₹15 करोड़ से ज़्यादा की राशि में खरीदा गया। गौरतलब है, 2022 के मेगा ऑक्शन में कुल ₹551.7 करोड़ करोड़ खर्च किए गए थे।