बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे हैं। शॉ का बेस प्राइस ₹75 लाख था और उन्हें नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज़ कर दिया था। वहीं, न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स भी नीलामी के दूसरे दिन पहले राउंड में अनसोल्ड रहे हैं।