ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, आईपीएल 2025 में 55 मैचों के बाद सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने के मामले में राजस्थान रॉयल्स (123) पहले नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स (114) दूसरे, लखनऊ सुपर जायंट्स (111) तीसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (96) चौथे और मुंबई इंडियंस (95) पांचवें नंबर पर है। इनके बाद दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने 85-85 छक्के जड़े हैं।