IPL 2025 से बाहर हुए RCB के देवदत्त पडिकल, उनकी जगह मयंक अग्रवाल टीम में हुए शामिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज़ देवदत्त पडिकल हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। इस सीज़न पडिकल ने आरसीबी के लिए 10 मैच खेलकर 247 रन बनाए। वहीं, मयंक अग्रवाल ने अब तक 127 आईपीएल मैच खेलकर कुल 2,661 रन बनाए हैं।