IPL 2026 में SRH ने दर्ज की अपनी पहली जीत, KKR को 65 रनों से हराया
सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को आईपीएल-2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। उसने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 226/8 का स्कोर बनाया। इसका पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 161 रनों पर ऑल-आउट हो गई। SRH की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने 52 रन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने क्रमश: 48 और 46 रन बनाए।