IPL 2026 में लगातार दूसरा मैच हारी CSK, PBKS ने 5 विकेट से दी मात
आईपीएल-2026 में शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) में खेले गए मैच में पीबीकेएस ने सीएसके को 5 विकट से हराकर जीत दर्ज की। सीएसके ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 209/5 का स्कोर बनाया जिसे पीबीकेएस ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। पीबीकेएस की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50(29) रन जबकि प्रियांश आर्य ने 39(11) रन जड़े।