IPL 2027 को लेकर 15 अक्टूबर को होने वाली BCCI की बैठक हुई स्थगित
BCCI की IPL 2027 से जुड़ी अहम बैठक 15 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। दअसल, इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन दिल्ली में एशियाई खेलों के विजेताओं को सम्मानित करेंगे जिसमें बीसीसीआई के अधिकारियों की उपस्थिति ज़रूरी है। नई तारीख की घोषणा बाद में होगी।