IPL 2027 से पहले SRH ने किया पहला प्लेयर ट्रेड, ₹10.75 करोड़ वाले खिलाड़ी को ₹5 करोड़ में खरीदा
IPL-2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच प्लेयर ट्रेड डील हुई है। इसके तहत तेज़ गेंदबाज़ टी. नटराजन ₹5 करोड़ की फीस पर SRH में लौटेंगे जबकि लेग स्पिनर जीशान अंसारी ₹40 लाख की मौजूदा फीस पर DC में शामिल होंगे। DC ने नटराजन को 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹10.75 करोड़ में खरीदा था।