IPL इतिहास में पहली 30 पारियों में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने सुदर्शन
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन ने आईपीएल में अपनी पहली 30 पारियों में 1307 रन बना लिए हैं। साईं सुदर्शन आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ शॉन मार्श (1338) के बाद पहली तीस पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। सुदर्शन ने वेस्टइंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज़ क्रिस गेल (1141) का रिकॉर्ड तोड़ा है।