IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पारी के पहले ओवर में गेंदबाज़ ने झटके 3 विकेट
आईपीएल में सोमवार को एसआरएच के लिए अपना डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल 2026 में आरआर के खिलाफ पारी के पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन प्रीटोरियस का विकेट लिया। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी गेंदबाज़ ने पारी के शुरुआती ओवर में 3 विकेट लिए हैं।