IPL ऑक्शन में RCB द्वारा खरीदे जाने के बाद लिविंगस्टन ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक
आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी द्वारा ₹8.75 करोड़ में खरीदे जाने के बाद इंग्लैंड के ऑल-राउंडर लियम लिविंगस्टन ने सोमवार को अबू धाबी टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स की ओर से खेलते हुए 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। लिविंगस्टन की इस पारी की मदद से बांग्ला टाइगर्स ने मैच में दिल्ली बुल्स को 7 विकेट से हरा दिया।