इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल के आईपीएल के लिए अपना नाम नहीं दिया था। बीसीसीआई के नए नियमों के अनुसार इस साल की नीलामी में पंजीकरण नहीं कराने वाले खिलाड़ी अगले सीज़न की नीलामी में भी भाग नहीं ले पाएंगे इसलिए स्टोक्स अगले दो सीज़न आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।