IPL के इतिहास में पहली बार SRH ने चेन्नई में CSK को हराया
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 5 विकेट से हरा दिया। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार है जब एसआरएच ने चेन्नई में सीएसके को हराया है। मैच में सीएसके 154 रन पर ऑल-आउट हो गई और एसआरएच ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।