IPL के इतिहास में बतौर कप्तान कौन-कौनसे खिलाड़ी सर्वाधिक बार शून्य पर हुए हैं आउट?
एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक बार (11) शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। गौतम गंभीर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं और वह बतौर कप्तान 10 बार शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न आईपीएल में बतौर कप्तान 7-7 बार शून्य पर आउट हुए थे।