IPL के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने PBKS के प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। प्रभसिमरन ने आईपीएल में 44 पारियों में कुल 1,102 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। प्रभसिमरन ने इस मामले में मनन वोहरा को पीछे छोड़ा है जिन्होंने अनकैप्ड प्लेयर के रूप में 1,083 रन बनाए थे।