IPL की तरह BCCI शुरू कर सकता है पूर्व खिलाड़ियों के लिए लीग: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई पूर्व खिलाड़ियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज़ पर एक नई लीग शुरू करने की योजना बना सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह से लीग को लेकर संपर्क किया है। रिपोर्ट्स हैं कि प्रस्तावित 'लेजेंड्स प्रीमियर लीग' अगले साल आयोजित हो सकती है।