IPL के पहले मैच में RCB ने सबसे ज़्यादा बनाए थे एक्स्ट्रा रन
18 अप्रैल 2008 को खेले गए आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ सबसे ज़्यादा एक्स्ट्रा रन बनाए थे। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 82 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। आरसीबी की ओर से सबसे ज़्यादा 19 एक्स्ट्रा रन बने, जबकि प्रवीण कुमार ने 18 (15) रन बनाए थे।