IPL के पहले मैच में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, लोगों ने किया ट्रोल
सनराइज़र्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के पहले मैच में एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह आरसीबी के खिलाफ 8 गेंदों में महज़ 7 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए। अभिषेक के खराब प्रदर्शन पर उन्हें ट्रोल करते हुए एक X यूज़र ने लिखा, "स्लॉगर फिर एक्सपोज़ हो रहा है।"