IPL के पहले सीज़न में शाहरुख के चलते KKR को सपोर्ट किया था: भुवनेश्वर कुमार
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने एक पॉडकास्ट में पूछे गए सवाल 'आईपीएल के पहले सीज़न में किस टीम को सपोर्ट किया था' पर कहा है, "सिर्फ शाहरुख खान के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट किया था।" 'क्या आप मिले हैं शाहरुख से' सवाल पर उन्होंने कहा, "वह सभी से नॉर्मल तरीके से मिलते हैं और हंसी-मज़ाक करते हैं।"