IPL के बीच छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंचे SRH के खिलाड़ी, वीडियो आया सामने
आईपीएल-2025 के बीच सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाड़ी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंचे हैं। एसआरएच ने इसका एक वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "मालदीव में हमारे राइज़र्स के लिए सन, सी और एक टीम रिट्रीट!" एसआरएच ने पिछला मैच 25 अप्रैल को खेला था और अब उसका अगला मुकाबला जीटी के खिलाफ 2 मई को है।